पूर्णिया, सितम्बर 27 -- पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड किडज़ी जॉनी किड्स और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर रंगारंग डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों को नवरात्रि के महत्व और देवी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को चित्रित कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चे पारंपरिक परिधान में सजे-धजे उत्सव में शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर एक रंग-बिरंगे और सांस्कृतिक माहौल से भर उठा। निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव न केवल बच्चों को भारतीय परंपरा और संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.