मेरठ, मार्च 23 -- ठगी के एक आरोपी पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला कर परिजनों ने उसे छुड़ा कर मौके से भगा दिया। इस दौरान चौकी इंजार्च चोटिल हो गए। आरोप है कि इससे गुस्साई पुलिस ने कई घरों में तोड़फोड़ कर लोगों पर लाठियां फटकारीं। असीलपुर के आबिद पर ठगी का केस दर्ज है। रविवार को साईफन चौकी इंचार्ज विवेक कुमार टीम के साथ कलंदर बस्ती पहुंचे। आबिद को उसके मामा आशिक की दुकान पर बुलाया और हिरासत में ले लिया। शोर सुनकर परिवार के पुरुष और महिलाएं मौके पर पुहंचे और पुलिस से हाथापाई कर आबिद को वहां से भगा दिया। झड़प में चौकी इंचार्ज चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाने को सूचना दी।सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई, टीम में कई महिला सिपाही भी थीं। आरोप है कि हाथापाई करने वालों समेत पड़ोसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। आबिद के घर में सीसीटीवी, एलसीडी, ...