मेरठ, मार्च 22 -- साइबर क्राइम से निपटना भले ही सरकार और यूपी पुलिस की प्राथमिकता हो, लेकिन थाना पुलिस इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रही। किठौर के अधिवक्ता की पत्नी से हुई साइबर ठगी के मामले में साइबर हेल्प डेस्क पर दी गई तहरीर को संबंधित पुलिसकर्मियों ने गुम कर दिया। दोबारा तहरीर दी गई, लेकिन कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत कर दी। मामला जानकारी में आने के बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। किठौर के महलवाला निवासी विकास त्यागी मेरठ कचहरी में अधिवक्ता है। इनकी पत्नी अंजना त्यागी के मोबाइल पर 14 फरवरी 2026 को एक कॉल आया और झांसे में लेकर आरोपी साइबर ठग ने करीब 25 हजार रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में जानकारी पर विकास त्यागी ने तुरंत ही साइबल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।इसके ब...