किजपा का झंडा मैदान में धरना, केंद्र व राज्य सरकार पर लगाए आरोप
गिरडीह, जुलाई 14 -- गिरिडीह। किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना देकर केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की हेमंत सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि देशभर में परीक्षा में हो रहे पेपर लीक के विरोध में शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुकपिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। वहीं राज्य सरकार को लेकर अवधेश सिंह ने कहा कि अंचल अधिकारियों के माध्यम से गरीब किसानों की जमीन की बिक्री और एक ही जमीन की लगान रसीद कई लोगों के नाम पर निर्गत किए जाने से जमीन विवाद बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.