अंबेडकर नगर, जून 19 -- इंदईपुर। किछौछा स्थित हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर मुहर्रम के अवसर पर खास रौनक देखने को मिल रही है। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। शनिवार रात दरगाह से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। ताजियादार अब्दुल गफूर शाह के अनुसार ताजिया रात करीब नौ बजे दरगाह परिसर से रवाना होकर मलंग गेट और सलामी गेट मार्ग से होते हुए दरगाह मुख्य चौराहे स्थित इमाम चौक पहुंचेगा, जहां अकीदतमंद फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़कर, दुआएं मांगकर अपनी अकीदत पेश करेंगे। इसके बाद ताजिया निर्धारित मार्ग से वापस अपने स्थान पर पहुंचाया जाएगा। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- उत्साह, एकता और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार यह भी पढ़ें- कर्बला के शहीद...