किच्छा रोड पर अज्ञात युवक का शव मिला
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर। बुधवार सुबह किच्छा रोड पर दूधिया मंदिर के पास सड़क किनारे करीब 45 वर्षीय एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा गया। इसकी सूचना रम्पुरा चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रम्पुरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- किच्छा रोड पर अज्ञात युवक का शव मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.