रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलिस ने पुरानी गल्ला मंडी में हुए दीपक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बीते 17 अप्रैल की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दीपक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी पुरानी गल्ला मंडी को उसके घर से कुछ दूरी पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई विनीत की तहरीर पर पुलिस ने शिवा पुत्र महेश निवासी नंदपुर नरका टोपा बाजपुर हाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी शिवा को खुरपिया में निर्माणाधीन एम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पूछताछ में आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.