रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित रामनगर गए तेल मिल मालिक के घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल और पुलभट्टा थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फिलहाल पीड़ित परिवार नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर रोड स्थित तेल मिल के मालिक राजेंद्र गोयल आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को वह पत्नी और परिवार के साथ रामनगर गए थे। सोमवार को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था। यह भी पढ़ें- चीनी मिल से रिटायर कर्मचारी के घर को चोरों ने खंगाला सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल पीएस दानू और पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जांच में ...