बरेली, मार्च 29 -- मीरगंज, संवाददाता। किच्छा क्षेत्र में डीसीएम के बाइक में टक्कर मारने से ग्रामीण की मौत हो गई। वे ससुराल में शादी समारोह में रूद्रपुर से बहेड़ी के गांव जा रहा थे।मीरगंज क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर के कृष्णपाल पुत्र महेश कुमार उत्तराखंड के रुद्रपुर में फैक्ट्री में काम करते हैं। वह रुद्रपुर की कृष्णा कॉलोनी में रह रहे थे। शनिवार को वह बाइक से बहेड़ी के गांव भैंसिया अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल में जा रहे थे। किच्छा रोड पर डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, उनकी मौके पर मौत हो गई। किच्छा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.