रुद्रपुर, मार्च 21 -- किच्छा संवाददाता। ईद-उल-फितर के मौके पर नगर की मस्जिदों में देश में अमन शांति की दुआ कर नमाज अदा की गई। इस मौके पर पूर्व सभासद नजाकत खान के कार्यालय में सभी धर्मों के गुरुओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शनिवार सुबह से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व सभासद नजाकत खान के कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक तिलकराज बेहड़, पंडित ब्रह्मानंद शर्मा, गुरुद्वारा दरबार साहब के ग्रंथी अंग्रेज सिंह और नात खां नासिर सुभानी को शाल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक राज बेहड़ ने कहा कि तराई कौमी एकता के गुलदस्ते के रूप में जाना जाता है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, पूर्...