रुद्रपुर, जनवरी 6 -- किच्छा, संवाददाता। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से किच्छा में प्रथम उत्तराखंड फीडे रेपिड रेटिंग इंटरनेशनल दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का 10 जनवरी से आयोजन किया जाएगा। इसमें देश विदेश के खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। मंगलवार को देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर में कराया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड होंगे और फाइनल मैच 11 जनवरी को खेले जाएंगे। विजयी खिलाड़ियों को तीन लाख रुपये की नगद धनराशि के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रवेश शुल्क आठ जनवरी तक जमा किया जाएगा। यहां देवभूमि चेस एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष सीमा सिंह, मृत्युंजय सिंह, अवि सिंह, आर्यन, अनिल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.