रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- मयंक त्यागी, किच्छा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों की धुनों पर युवाओं ने जमकर खुशी मनाई। यात्रा इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक डॉ. बृज किशोर की अगुवाई में शोभायात्रा का शुभारंभ दरऊ चौक से किया गया। यह शोभायात्रा बरेली रोड, डीडी चौक, मुख्य बाजार और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बाबा साहब की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा शोभायात्रा के पश्चात इंदिरा गांधी खेल मैदान में सांस्कृति...