रुद्रपुर, अगस्त 8 -- रुद्रपुर। शनिवार सुबह किच्छा बाइपास रोड पर सड़क किनारे एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल प्रकाश दानू पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि प्रथमदृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Roorki News: निरंकारी भवन के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...