बरेली, अप्रैल 4 -- शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरगवा गांव के पास किच्छा नदी किनारे शुक्रवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार सुबह बरगवां गांव के किसान के खेत में गन्ने की खोदाई कर रहे कुछ लोगों ने किच्छा नदी किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष देखे। सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों के तलाशने में नदी में गोवंश के अवशेष मिले। गौरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, तहसील अध्यक्ष बहेड़ी मनोज गंगवार और तहसील मंत्री राहुल ठाकुर साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे। सैंपल लेकर जांच को लैब भेज दिए। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर अवशेषों को गड्ढे में दफना दिया।इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया प्रथ...