रुद्रपुर, फरवरी 27 -- किच्छा, संवाददाता। लगभग नौ किमी लंबे किच्छा-दरऊ मार्ग के हॉट मिक्स नवीनीकरण को 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके लिए विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। शुक्रवार को विधायक बेहड़ ने बताया कि वह इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए प्रयासरत थे। इस 8.885 किमी मार्ग के हॉट मिक्स नवीनीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिससे लंबे समय से जर्जर हो चुके इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। किच्छा-दरऊ रोड प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.