रुद्रपुर, मार्च 24 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा डैम में पानी में डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार शाम कुछ लोगों ने बंडिया स्थित गौला नदी के डैम के पूर्वी छोर पर पानी में डूबे एक व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दीपक जोशी और मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक दीपक जोशी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके कारण वह काफी हद तक गल-सड़ चुका है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्ट...