नई दिल्ली, फरवरी 19 -- घर में दूध का फटना एक आम समस्या है और अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में पनीर निकालकर बचे हुए पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे दूध का पानी, जिसे मठा या व्हे भी कहा जाता है, कई घरेलू और किचन से जुड़े कामों में बेहद फायदेमंद हो सकता है? इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे उपयोगी बनाते हैं। यहां जानें इसे किस तरह कर सकते हैं यूज - 1. आटा गूंथने में करें इस्तेमाल: फटे दूध के पानी से आटा गूंथने पर रोटियां ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आटे को मुलायम बनाता है और रोटियां देर तक सॉफ्ट रहती हैं। 2. सब्जियों और दाल में बढ़ाए स्वाद: इस पानी को सब्जी या दाल में मिलाने से हल्की खटास आती है, जिससे स्वाद बेहतर होता है। खासतौर पर कढ़ी, सांभर या चटनी में इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.