मेरठ, अप्रैल 3 -- रोहटा विकास खंड के गांव मिर्जापुर निवासी किक बॉक्सिंग महिला खिलाड़ी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडिया स्तर पर पांचवी रेंक हासिल करके गांव का ही नहीं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के गांव में पहुंचे पर स्वागत किया गया। किक बॉक्सिंग खिलाड़ी मिर्जापुर निवासी दीपांशी गुर्जर ने बताया कि 26 से 29 मार्च तक चेन्नई के विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर से 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के 43 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों में रोहटा क्षेत्र के रासना गांव निवासी दीपांशी गुर्जर ने सब जूनियर वर्ग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.