चाईबासा, मई 18 -- चाईबासा, संवाददाता। 5वीं झारखंड राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड मेडल सहित कुल 15 पदक जीते। इसमें निमिर हेम्ब्रोम, सोनाराम गोप, जीतेन सोरेन, साहिल बारी, सुमन सौरव सिंकु, ऋतु राज गोप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं, सैमुअल बोइपाई, समीर होनहागा, आकाश गागराई, सोम सागर सिंकु, रितेश कुंकल, सनातन सवैयां, सुधांसु बेक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सनातन सवैयां और सैमुअल बोइपाई को 1-1 कांस्य पदक मिले। यह आयोजन धनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 और 17 मई को हुई थी। पश्चिमी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अपने 15 खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच आकाश हेम्ब्रम और टीम मैनेजर बालकिशन देवगम के नेतृत्व में गई थी। रविवार को मेडल के साथ चाईबासा पह...