सहारनपुर, अप्रैल 30 -- सहारनपुर, संवाददाता। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित द्वितीय जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में गुड शेपर्ड स्कूल की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर विजेता बनने का खिताब हासिल किया। एसजेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही, जबकि जेबीए की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का चयन 11 से 13 मई को मेरठ में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर टीम में किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पॉइंट फाइट में शोर्या धीमान, विभोर, गगन, हर्ष, आदर्श, ध्रुव कीरतज, गुनगुन, सिमरन, कहकाशा, खुशबू ने स्वर्ण जीता। रजत हैप्पी, आरव दीवान, लक्की, कार...