बागपत, अप्रैल 23 -- खेकड़ा। अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा कस्बे के खिलाड़ी विवेक शर्मा, वरदान ढाका, यश धामा, विक्रांत धामा, देव और खुशी ने प्रतिभाग किया। कोच विवेक यादव ने बताया कि इनमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यश धामा, वरदान ढाका और विवेक शर्मा ने सिल्वर मेडल जीते। इन तीनों खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन भी हुआ है। बुधवार को कस्बे में पहुंचने पर इन सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.