चाईबासा, मई 15 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग (चाईबासा) टीम के कोच आकाश हेंब्रम और टीम मैनेजर बालकिशन देवगम के नेतृत्व में 15 खिलाड़ी (फाइटर) झारखंड 5वीं राज्य किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर धनबाद में 16 और 17 मई को होगी। गुरुवार को सभी खिलाड़ियों को आदिवासी हो समाज युवा महासभा चाईबासा के अध्यक्ष इपिल समद, आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला अध्यक्ष शेर सिंह बिरुआ, संयुक्त सचिव सुरेंद्र पूर्ति, अजय जोंको, संजय लागुरी, एस सुरेश गोप, राजकमल पाट पिंगुआ ने शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता को उत्तराखंड टीम रायपुर रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...