किक-बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो कराटे और वुशु प्रतियोगिता शुरू
समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में शनिवार को इंटर कॉलेज किक-बॉक्सिंग, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में विवि क्षेत्रांतर्गत विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के कुल 157 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 80 पुरुष एवं 77 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा। विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किक-बॉक्सिंग, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु जैसे कॉम्बैट खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.