खगडि़या, मई 30 -- अलौली। एक प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभा कक्ष में शनिवार को सीचओ एवं एएनएम की संयुक्त बैठक में बेहतर स्वासथ्य रैंकिंग पर बल दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य का रैंकिंग बेहतर करने के उद्देश्य को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। इस तरह की बैठक अब लगातार होगी ताकि निरंतरता से उपलब्धि अच्छी मिले। प्रखंड में 18 सीएचओ वर्त्तमान में कार्यरत है। मौके पर बीएचएम रिपुंजय कुमार, बीसीएम पवन कमार के अलावा रामसज्जन यादव रामहिलीश चौधरी आदि थे। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण और नियमित टीकाकरण हो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...