लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड क्षेत्र में आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत एक युवक को 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक लालजीत सिंह एवं आरक्षी दिवाकर कुमार नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो हरे रंग का बैग लेकर घूम रहा था। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से 11 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान रंजन कुमार (19 वर्ष), पिता बाल्मीकि यादव, निवासी गोहड़ी देवनगर, थाना बन्नूबागीचा के रूप में हुई है। बरामद शराब की सभी बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड अंकित पाया गया, जिससे अवैध परिवहन की पुष्टि ह...