लखीसराय, मई 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के अंतर्गत किऊल स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गाड़ी संख्या 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या 04 से गुजरने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना स्टेशन मास्टर किऊल द्वारा घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर जीआरपी किऊल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

मृतक की पहचान मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या यात्रा संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का ट्राउजर ...