लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल-लखीसराय के बीच निर्माणाधीन पुल का बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण की प्रगति, प्रस्तावित एप्रोच रोड तथा आसपास के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवानंद साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार, भाजपा नेता गौतम मंडल, विकास आनंद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय दुकानदारों ने जिला परिषद की ओर से बने दूकानों के समीप पुल निर्माण के दौरान नापीं क्षेत्र में आई दुकानों को नहीं तोड़े जाने की मांग जोर-शोर से उठाई। उनका कहना था कि यदि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग के अनुसार निर्माण किया गया तो कई छोटी-बड़ी दुकानें पूर...