लखीसराय, जुलाई 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से मंगलवार को एक साथ तीन मासूम बच्चों के बरामद होने का मामला सामने आया है।बरामद बच्चों में पांच वर्ष और तीन वर्ष के दो लड़के और लगभग दो वर्ष की एक बच्ची शामिल है। तीनों बच्चे कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं थे, जिससे उनकी पहचान और परिजनों तक पहुंचने में रेल पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रेल पुलिस ने तत्काल बच्चों से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बच्चों की पहचान में कठिनाई बरामद बच्चों में एक बच्चे ने हिमाचल प्रदेश के डीएवी सवरा स्कूल की ड्रेस पहन रखी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे किसी दूसरे राज्य से यहां पहुंचे हैं। हालांकि दूसरे दिन बुधवार देर शाम तक भी उनके परिजनों का कोई सुराग नहीं मिल...