लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल रेलखंड पर गुरुवार को रेलवे प्रशासन की ओर से सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में आरपीएफ, जीआरपी पुलिस और टिकट कलेक्टर की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में बिना टिकट घूम रहे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। अचानक चले इस अभियान से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और प्लेटफार्म काफी हद तक खाली व सुनसान नजर आया। अभियान के दौरान जैसे ही लंबी दूरी की ट्रेनें स्टेशन पर पहुंचीं, यात्रियों के उतरते ही उनकी टिकट की सघन जांच शुरू कर दी गई। बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान यात्री-टीटी के बीच नोकझोंक कई यात्रियों को जांच के दौरान रोका गया और नियमों के तहत कार्रवाई की गई। आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.