लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड किऊल बस्ती में गुरुवार को युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान किऊल बस्ती निवासी राजदेव पासवान के 27 वर्षीय पुत्र दयाशंकर कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय सामाजिक तत्व पर लगाते हुए इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...