लखीसराय, मई 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के किऊल नदी किनारे आयोजित श्री श्री 1008 महा विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन द्वारा नदी क्षेत्र में लगे मेले और झूला संचालन पर रोक लगाए जाने के बावजूद आस्था का सैलाब लगातार यज्ञ स्थल की ओर पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- प्रतिमा विसर्जन के साथ ही संकीर्तन संपन्नश्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना श्रद्धालु नदी किनारे बने रास्तों से होकर यज्ञ मंडप तक पहुंच रहे हैं और वहां फेरी लगाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देर शाम महाआरती में शामिल होने के लिए भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे यज्ञ स्थल पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में शामिल होकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- कटिहार: प्रत...