लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल नदी के दोनों किनारों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और नालों का गंदा पानी नदी में गिराए जाने की खबर हिन्दुस्तान अखबार में 10 फरवरी को (किऊल नदी: अस्तित्व खतरे में, कई जगह चौड़ाई 10 से 200 फीट हो चुके हैं कम) इस शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। एसडीओ ने अंचल अधिकारी लखीसराय को पत्र जारी कर मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि समाचार में वर्णित तथ्यों के अनुसार किऊल नदी के दोनों किनारों पर अवैध अतिक्रमण कर घर, दुकान और गोदाम का निर्माण कर लिया गया है। इसके कारण कई स्थानों पर नदी की चौड़ाई 100 से 200 फीट तक कम हो गई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.