लखीसराय, मई 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दानापुर रेल मंडल अंतर्गत ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण किउल जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुविधाएं भगवान भरोसे हैं। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी देने के लिए बनाया गया मुख्य इन्क्वायरी काउंटर इन दिनों खुद लापता नजर आ रहा है। काउंटर पर कर्मियों की नियमित अनुपस्थिति के कारण भीषण गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रेल प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। सच्चाई यह है कि किऊल स्टेशन के मुख्य पूछताछ काउंटर खुला तो रहता है लेकिन ट्रेन की जानकारी देने वाला कर्मी काउंटर पर नजर नही आते है और कुर्सी खाली पड़ी रहती है। बता दें की किऊल जंक्शन एक ऐसा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है जहाँ से हावड़ा, पटना, गया और भा...