बरेली, मार्च 22 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ मार्ग प्रांगण में रविवार को नन्हें विद्यार्थियों के सम्मान में उत्कर्ष: द अपग्रेडेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। ‎कार्यक्रम में नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञानांजलि वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य मंजरी ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डाॅ. श्यामेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जंगल कैप एडवेंचर-मंकी एंड द कैपसेलर की रोचक नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंदित करने के साथ-स...