जहानाबाद, मार्च 27 -- किंजर, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार की संध्या रामनवमी शोभा यात्रा भगवा ध्वज के साथ निकली गई। शोभा यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग केसरी पगड़ी बांधे और महावीर ध्वज लिए जय श्री राम जय हनुमान का जय घोष कर रहे थे। वही किंजर पुलिस काफी संख्या में शोभा यात्रा की मॉनीटरिंग कर रही थी। जिसमें थानाध्यक्ष सिमरन राज, एएसआई मृत्युंजय कुमार, एएसआई शशि कुमार सिंह, एएसआई उषा कुमारी के साथ काफी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल थे। शोभा यात्रा की तैयारी में प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, छोटू कुमार, गौतम कश्यप, ऋषभ कुमार काफी सक्रिय थे। शोभायात्रा में स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...