जहानाबाद, अप्रैल 15 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय वासुदेव सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई इस मौके पर उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अरवल जिला अध्यक्ष पूर्व शिक्षक जिम्मेदार सिंह ने की। मुख्य अतिथि सह पुर्व प्रधानाध्यापक जिम्मेदार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वासुदेव बाबू केवल एक मुखिया ही नहीं थे बल्कि वह एक विचार थे। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया की धर्मपत्नी नागेश्वरी देवी, धर्मेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, पुष्पेंद्र राज, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार, मुन्ना कुमार, ओंकार प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान का...