जहानाबाद, जून 18 -- किंजर, एक संवाददाता । पुलिस अधीक्षक डा. नवजोत सिम्मी के आदेश पर गुरुवार की संध्या किंजर बाजार स्थित व्यापार मंडल चौक, पुनपुन नदी पुल एवं अन्य स्थानों पर विशेष रोको टोको अभियान के तहत हेलमेट सीट बेल्ट वाहन कागजात, आदि की जांच की गई। इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार कर रहे थे। वही सहयोगी अपर थाना अध्यक्ष राघव झा, प्रशिक्षु एसआई सत्यदेव सिंह भी शामिल थे। जांच के दौरान डिफॉल्टर वाहनों से 10500 रूपये जुर्माने की राशि भी वसूली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...