मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- ग्राहकों से शादी समारोह व अन्य पार्टी के नाम पर प्लेट सिस्टम से लाखों रुपये वसूलने वालों पर अब जीएसटी विभाग ने की निगाहे पैनी हो गई है। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने किंग्स विला-7 नाम से बने वेडिंग रिसॉर्ट पर छापेमारी की। छाबरा इनोवेटर्स एडं वैंचर्स फार्म की जांच में बड़ी गडबड़ियों पकड़ी गई है। विभागीय अधिकारियों ने करीब पांच करोड़ का लेनदेन बिना बिलों के पकड़ा है, जिसके आधार पर टैक्स की डिमांड कर जुर्माने के साथ विभाग वसूलेगा। स्टेट जीएसटी विभाग के एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्देश दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज शुक्ला ने टीम के साथ नेशनल हाईवे स्थित किंग्स विला-7 वैडिंग व रिसार्ट पर छापा मारा। विभागीय टीम ने स्थल पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की और कुछ दस्तावेजों को अभिग्रहीत किया। इन अभिलेखों के प...