बरेली, जून 14 -- डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में किंग्स लेयर ने अमायरा रोज को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमायरा रोज ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स लेयर ने मैच को 19 वें ओवर में अपने नाम कर लिया। किंग्स लेयर की ओर से कप्तान आकाश कुमार ने नाबाद रहते हुए 72 रन बनाए। आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की अंपायरिंग संदीप पॉल और पिंटू चौधरी ने की। खिलाडियों को शिवम खंडेलवाल और जुगल त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। रियाज अफरीदी, सलमान अली, शशांक रस्तोगी, शुभम कौशिक, जॉनी, समीर खान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जैस्मिन क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से मैच जीता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...