चेन्नई, मई 8 -- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता और सरगर्मी तेज हो गई है। अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे बहुमत के जादुई आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गए हैं। अब उन्हें छोटे दलों से भरोसे सरकार बनाने की उम्मीद है। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा विजय को सरकार बनाने का न्यौता न दिए जाने पर पूरे राज्य में टीवीके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।सबसे पहले- क्या है विधानसभा का गणित? तमिलनाडु की 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है। विजय की पार्टी (TVK) ने इस चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। हालांकि, पार्...