कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा का पारा 41 डिग्री पार कर 42 को छूने के कगार पर है। सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। धूप ऐसी की शरीर का रंग बदल दे। गर्म हवाओं से चेरहे सूर्ख पड़ जा रहे हैं, मगर इस गर्मी में भी श्रमिकों और खुले आसमान के नीचे काम करनेवालों का साहस जरा सा भी डगमगा नहीं रहा है। झुमरीतिलैया में गांधी स्कूल रोड, सीएच स्कूल रोड और झंडा चौक के पास शुक्रवार को कई श्रमिक काम की तलाश में बैठे दिखे। सभी ने कहा- अभी तक तो बैठे हैं, जब काम करने जाएंगे तो शाम पांच बजे तक धूप में ही रहना है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से झुलस रहे पलामू पठार में दिहाड़ी मजदूरों की बढ़ गई चुनौतियांगर्मी में श्रमिकों की स्थिति जब उनसे पूछा गया कि इतनी गर्मी और धूप का सामना कैसे करते हैं, तो सभी श्रमिकों का एक ही जवाब था कि बाबू,...