इटावा औरैया, मई 19 -- इटावा। भरथना थाना क्षेत्र में छह माह पहले अस्पताल के बाहर संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने जमीन हड़पने के बाद साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पालीखुर्द निवासी विजय कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई प्रदीप कुमार के नाम एक बीघा जमीन थी। आरोप है कि ग्राम भानपुर निवासी शिवराम यादव, उसके पुत्र रंजीत, सनी व पुत्रवधू फूलवती ने धोखे से 13 नवंबर 2025 को जमीन अपने नाम करा ली। शिकायत करने पर आरोपी परिवार रंजिश मानने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। 24 दिसंबर 2025 को आरोपी प्रदीप कुमार को बहाने से अपने गांव बुलाकर ले गए। अगले दिन उसका शव अदिति हॉस्पिटल के बाहर लावारिस हालत म...