जामताड़ा, जून 24 -- नाला, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कास्ता-पलास्थली स्थित कोयला क्षेत्र में मंगलवार को अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग की गई। पुलिस प्रशासन, इसीएल एवं सीआईएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने डोजरिंग कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 2 जेसीबी मशीन, 3 ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध कुंआनुमा कोयला खदानों से खदानों का मुहाना मिट्टी डालकर बंद किया गया। डोजरिंग कार्य से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति व्याप्त रही। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को अवैध रूप से खोदे गए लगभग एक दर्जन कोयला खदानों की डोजरिंग की गई। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने 5 टन अवैध कोयला बरामद किया डोजरिंग आगे भी जारी रहेगी। मौके पर ईसीएल के कास्ता एवं कांकड़तला एजेंट एएन शेट्टी, ईसीएल...