साहिबगंज, जुलाई 5 -- साहिबगंज। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के 14 दिवसीय कास्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में आरसेटी के निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक, आजीविका सखी मंडल के प्रखंड प्रबंधक प्रिय ज्योति सेन व आरसेटी के वरीय संकाय राजहंस कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर आरसेटी के प्रशिक्षक बन पलासी सरकार ने प्रशिक्षुओं को ज्वेलेरी के विभिन्न आईटम्स जैसे चूड़ी, लहठी, इयरिंग, ब्रेसलेट आदि बनाने को सिखाये। कार्यक्रम में कुल 23 प्रशिक्षुओं का सफल मूल्यांकन सीता साह व आलम खान ने किया । कार्यक्रम में आजीविका सखी मंडल से आई हुई कुल 23 दीदियों ने कॉस्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण प्राप्त की। यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर बनने को महिल...