मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर का कासिम बाजार थाना क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह पुलिसिया कार्रवाई नहीं बल्कि कार्यशैली पर उठते सवाल हैं। एक ओर जहां ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोषों के उत्पीड़न और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।एसपी दफ्तर पहुंचे ग्रामीण, लगाया मारपीट का आरोपलल्लू पोखर गोढ़ी टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।ग्रामीणों का आरोप है कि 19 और 20 मार्च की रात पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के 19 स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया। परिजनों का दावा है कि इन युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, फिर भी उनके साथ थाने में मारपीट और दुर्व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.