औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा मंझौली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है, जिसके बाद सत्यापन कर पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित छापेमारी में अभियुक्त चंद्रदीप यादव को उसके घर से एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में कासमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...