औरंगाबाद, जनवरी 14 -- प्रखंड क्षेत्र के कासमा बाजार में जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण सह गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दुगुल पंचायत के पूर्व मुखिया नक्की इमाम और अरथुआ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी तारिक इमाम के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। कासमा थाना के थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, एएसआई नवीन सिंह और पूर्व मुखिया नक्की इमाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ, दुगुल पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 1500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समारोह में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। तारिक इमाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.