नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। प्रशासन की टीम ने जिला पंचायत की दुकानों का किराया न देने वालों से गुरुवार को वसूली की। दुकानों के कुछ आवंटी बार-बार नोटिस के बावजूद किराया जमा नहीं कर रहे थे। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि अंकुर गर्ग पर 80,322, अरुण कुमार पर 93,525 और राजकुमार 93,321 रुपये बकाया हैं। किराये के संबंध में समस्त बकायेदारों को डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक सूचना दी गई और नियमानुसार किराया वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...