अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद कासगंज में हुए हादसे में घायल महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जबकि दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की सूचना पर मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी आदित्य बंसल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। स्टाफ को अलर्ट मोड पर कर दिया।राजस्थान के जिला करौली के गांव नथौली का पुरा निवासी परिवार मैक्स पिकअप में सवार होकर सोंरो गंगा घाट पर अर्थी विसर्जन को जा रहा था। रास्ते में सोरों थाना क्षेत्र में पहुंचते ही मैक्स ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां रीना और अंजलि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक-मैक्स वाहन भिड़ंत में करौली के पांच श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल जबकि घायल भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम (उम्र करीब 27 वर्ष, चालक), निवासी- नथौ...