अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एक व्यापारी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में उठाने व रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में भ्रष्टाचार में फंसे दो पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एडीजे (भ्रष्टाचार निवारण अ​धिनियम) की विशेष अदालत ने कासगंज से निलंबित सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह व एसओजी प्रभारी एसआई विनय कुमार शर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द कर दी। यह मामला कासगंज के कस्बा सहावर व्यापारी निवासी अजय वर्मा ने पटियाली थाने में दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 20 जुलाई 2025 को एसओजी की गाड़ी में आए पुलिसकर्मी उन्हें दुकान से उठाकर थाना पटियाली ले गए। गाड़ी में चोरी का एक आरोपी जेपी पहले से ही मौजूद था। यह भी पढ़ें- शराब घोटाले के दो आरोपियों को जमानत देने से इनकार उसने बयानों में अजय का नाम लेते हुए कहा कि चोरी का ...